पाखंडी हिन्दू नेता भाग -१
लेखक :- योगी त्यागी
ट्विटर पर आप पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने एक ट्वीट किया जिसमे झाड़ू एक स्वस्तिक चिह्न के पीछे भाग रही थी ! इसका शीर्षक था “किसी ने मुझे भेजा”! उन्नीसवी शताब्दी में ये हिटलर का भी चुनावी चिह्न था दूसरी तरफ ये वैदिक काल में आर्यों का पवित्र चिह्न भी था! इस ट्वीट में केजरीवाल दो सन्देश देना चाहते थे की उनकी पार्टी फासिस्ट विचारो को भागने में विश्वास रखती है वही दूसरी तरफ इससे चुनावो में मुस्लिम वोटो को भी साधना चाहती थी कीदेखो हम ही एक ऐसी पार्टी है जो इस्लाम को सपोर्ट कर सकती है चाहे इसके लिए हिन्दुओ के प्रतिको का ही अपमान क्यों न करना पड़े!
आज देश संक्रमण काल से गुजर रहा है जहा हर कोई विचलित है, असंतोष से भरा हुआ है, संशय से आच्छादित है नेता और जनता दोनों ही तथ्यों से परे है ! नेता कथाये बनाने में विश्वास कर रहे है जनता उन पर विश्वास भी कर रही है ! सच्चाई को एक अलग ही चेहरा दिया जा रहा है एक ऐसा चेहरा जिसके कई आवरण है ! सत्य कही गहराई में छिपाया जा रहा है ! भारत में में नेता अवसर के अनुसार देश को दो भागो में बाटते है एक धर्म के आधार पर हिन्दू दूसरा जाति के आधार पर , जिस जगह जैसे वोट मिलते हो उसी तरह की बाते बनायीं जाती है !
हिन्दू पाखंडी नेता स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, पानी , कृषि के समस्या और जो भी मुलभुत समस्या है उनको छोड़कर बाकी कल्पित बातो से जनता के अंतर्मन को असत्य से आवृत कर रहे है ! चुकी जनता अभी इतनी व्यस्क नहीं है की मुलभुत आवश्यकताओ की मांग करे बजाय इसके जनता असत्य और सत्य खबरों के बीच झूलती रही है ! हिन्दू नेता मुलभुत चीजो को छोड़कर धर्म प्रतिको का अपमान करने में धर्मान्धता बढाने में और समाज को जातियों में विभक्त करने में ज्यादा प्रयास कर रहे है !
एक दिन में दिल्ली में पान वाले से बात कर रहा था तो उसने कहा की जिसना विश्वास आम आदमी पार्टी पर करके वोट दिया था उसका एक प्रतिशत भी काम इस पार्टी ने नहीं किया सिवाय जली गलौज करने में और दुसरो पर कीचड़ उछालने के बजाय इसके ये उपलब्ध अधिकारों में दिल्ली का काफी विकास कर सकती थी भ्रष्टाचार मिटाने के इसने धर्म को ही वोट पाने का जरिया बना लिया जिससे अब इस पार्टी को वोट देने में शर्म महसूस होती है !
आज के समय में राजनीति का स्तर इस हद तक हीर चूका है की नेताओ के नाम से बातो से वित्रश्ना होने लगती है ! वंशवाद जातिवाद भाई भतीजावाद इन सबने मिलकर एक ऐसी घालमेल बना दी है की हर कोई इस चक्र्व्युह में फस कर रह गया है !
Comments
Post a Comment