एनार्किस्ट शब्द का हिंदी में मतलब है अराजकतावादी। यानी ऐसा शख्स जो अराजकता में विश्वास रखता हो। अराजकता का मतलब किसी भी राज्य की ऐसी स्थिति से है जहां नियम कानून या तो न हों या फिर ज्यादातर लोग उसकी पूरी तरह अनदेखी कर रहे हों। साथ ही ऐसे राज्य में हर व्यक्ति अपने हिसाब से कुछ भी करने के लिए आजाद हो। राजनीति शास्त्र में अराजकता का मतलब ऐसे स्थिति से है, जहां राज्य में कानून का राज न हो और नागरिक नियम कानून या कानूनी बंदिशों का पालन न करें। चारों तरफ अव्यवस्था और मनमर्जी हो। हालांकि, कुछ जगहों पर 'एनार्की' शब्द का एक अर्थ ऐसी राज्य की ऐसी व्यवस्था भी होता है जहां कोई सरकार कायम न हो। लेकिन ऐसे राज्य में जरूरी नहीं है कि हिंसा या अव्यवस्था हो। अराजकता का एक अर्थ राज्य (सरकार) के बिना रहने वाला समाज भी है
अब हम आजाद है, अब हमें नया धर्म चाहये।। आजादी वाला धर्म।। जिसमे सब कुछ करने की आजादी हो।। कोई बंधन नही हो। सिर्फ आजादी हो। क्या समाज ऐसे धर्म के लिए तैयार है। सोचो खोजो प्रयोग करो धर्म बनाओ पालन करो, यही जीवन है।
Comments
Post a Comment